हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इंटर्न कोविड 19 पॉजिटिव महिला शुक्रवार को स्वस्थ होकर घर लौट आई है। एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने बताया कि संस्थान फ्रंट लाइन हेल्थ केयर वर्कर की सुरक्षा के साथ साथ मरीजों की सेवा को लेकर वचनबद्ध हैं, शुक्रवार को एम्स संस्थान से कोविड पॉजिटिव इंटर्न महिला डाॅक्टर डिस्चार्ज हो गई। महिला की दो रिपोर्ट कोविड नेगेटिव आने पर इंटर्न चिकित्सक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उक्त महिला नर्सिंग ऑफिसर्स व अन् कोविड पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुई जो महिला चिकित्सक आज लगभग महीने भर की लड़ाई लड़ने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर को लौट गई। जिसका एम्स चिकित्सकों और अन्य स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रो. यूबी मिश्रा, नोडल ऑफिसर कोविड डा. मधुर उनियाल, डा. पीके पांडा, डा. अनुभा अग्रवाल, डा. योगेश बहुरूपी, डॉ. अनिरुद्ध मुखर्जी आदि मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours