हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सीतापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन चौहान व पदाधिकारियों ने कोतवाली ज्वालापुर में हरिद्वार नगर कोतवाली से स्थानंतरित होकर आए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट कर भव्य स्वागत किया। वहीं सीतापुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी से एक कुशल प्रशासक के रूप में कर्त्तव्यों का निर्वहन करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने को गंभीरता से लेंगे उम्मीद जताई है। वहीं नवनियुक्त ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने कहा कि इस तरह के स्वागत को देख उनका हौसला दुगुना बढ़ गया है।
वे अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे और अपराध गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे। उन्होंने सीतापुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा की और कहा कि पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय से ही कुछ भी संभव है। नियमानुसार वो हर किसी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। नवनियुक्त एसएसआई सुनील रावत से भी सीतापुर व्यापार मंडल ने भेंट की और विश्वास जताया कि वह भी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करेंगे और जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करेंगे। इस अवसर पर संदीप चौहान, विकास चौहान, अंकित चौहान, अकरम अंसारी, राहुल चौहान, नवीन चौहान मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours