हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार ब्राह्मण समाज के लोगो ने शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक को ज्ञापन दिया। उन्होंने शहरी विकास मंत्री से हरिद्वार में बन रहे नवनिर्मित घाटों में से किसी एक घाट का नाम भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखने या उनकी प्रतिमा किसी एक चौराहे पर स्थापित करने का आग्रह किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनकी इस मांग को पूरा करने के हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग है की, हरिद्वार में नवनिर्मित किसी एक घाट का नाम ब्राह्मणों के इष्ट देव भगवान श्री परशुराम जी के नाम पर रखा जाए व उनकी एक प्रतिमा किसी भी चौराहे पर स्थापित की जाए। इस अवसर पर रविन्द्र शर्मा, प्रो. अरविंद नारायण मिश्रा, रजनीश भारद्वाज, आकाश शर्मा, कपिल बालियान, अक्षय शर्मा, निखिल भारद्वाज, आशीष शर्मा, करन भारद्वाज, सन्नी भारद्वाज, विवेक कौशिक, मनोज पंवार आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours