हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। दुर्गेश पत्नी प्रदीप कुमार निवासी हरसीवाला ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरे भतीजे की पत्नी नेहा का विवाद सुमित के साथ चल रहा है, जिस कारण नेहा मुझसे रंजीश रखती है आरोप है बीती 12 मई शाम करीब 5:30 बजे का मामला है, नेहा ने मेरे साथ घर में घुसकर मारपीट की, पीड़ित ने बताया कि मैंने बड़ी मुश्किल से नेहा से छूटकर कमरे का ताला लगा कर अपनी जान बचाई। इस दौरान नेहा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गई, पीड़ित का आरोप है कि उसके बाद करीब रात 11:00 बजे मै अपने घर में अकेली थी नेहा के साथ साठगांठ करके गांव के ही चार लोग एक राय होकर मेरे घर के अंदर घुस आए, जिस समय मैं अपने आंगन में अपनी पुत्री के साथ शो रही थी। आरोप है इन सभी ने बुरी नियत से मुझे दबोच लिया इस दौरान दो ने मेरे पैर पकड़ लिए ओर दो लोगो ने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान मेरी पुत्री के शोर मचाने पर वह दबंग बोलते हुए गए, कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो तुम्हें जान से मार देंगे, पीड़ित का आरोप है कि दो लोग पहले से ही मेरे ऊपर बुरी नजर रखते हैं। महिला ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। वही इस बाबत पर जब कोतवाली प्रभारी लक्सर हेमेंद्र सिंह नेगी से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच के लिए मौके पर सब इंस्पेक्टर को भेजा गया है, उसके बाद ही जो भी मामला होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours