हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार द्वारा भाजपा नेता संजय चौपडा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा दिए गये ब्यान को हास्यापद बताया और जिलाध्यक्ष हेमा भंडारी ने एक ब्यान जारी करतेे हुए कहा कि आज ये हालात हो गए की बीजेपी नेताओं को लोकसभा सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री के चित्र को सूरज की रौशनी में देखना पड़ रहा है। बीजेपी नेता बताये की सांसद चुने जाने के बाद न सिर्फ जनता ने उन्हे दूसरी बार लोकसभा भेजा बल्कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें मानव संसाधन मंत्री जैसा अहम् पद मिला। बीजेपी नेता निशंक के छ: साल के कार्यकाल में हुए कोई छ: बड़े काम गिनवा दे। आज केंद्र एवं राज्य में दोनों जगह बीजेपी की सरकार है। परन्तु कोविड-19 महामारी के चलते प्रभावित हुए गरीब श्रमिको एवं मजदूरों की आवश्यकताओं को पूरा करने में नाकाम रहे। उत्तराखंड के प्रवासियों को अपने ही राज्य में लाने में ये सरकार नाकाम रही है। बीजेपी के नेता बताये की सत्ता में किसकी सरकार है। जनता ने जनादेश आपको दिया था बेहतर होता की बीजेपी के जिलाध्यक्ष कोविद -19 महामारी में निशंक द्वारा किये गये रहत कार्यो को गिनाते। परन्तु राजनेतिक द्वेष के चलते बीजीपी जिलाध्यक्ष द्वेष भावना के चलते अपनी नाकामियों को छुपाकर अन्तेर्गल बयानबाजी में लगे है। हकीकत यह है की बीजीपी के पास न कोई नियत है न कोई नियति। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार है और दिल्ली सरकार द्वारा कोविद 19 महामारी में 10 लाख गरीब मजदूरों, बेसहारा लोगो को प्रतिदिन सुबह शाम भोजन वितरित किया गया। टैक्सी , ऑटो कैब ड्राईवर को प्रतिमाह 5000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी। एक करोड़ लोगो को फ्री राशन मूहैया कराया, विधवा, बुजुर्ग और विकलांगो की पेंशन को दुगना किया गया, आज भी कोरोना टेस्टिंग रेश्यो में दिल्ली सरकार नम्बर वन है। उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी जिला हरिद्वार ने अपने अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर कच्चा राशन वितरण किया एवं कोरोना फाइटरस का सम्मान किया और  व्यापार मंडल ज्वालापुर एवं अन्य संस्थाओं के सहयोग से आप की रसोई 28 दिन तक निरंतर चलाने का कार्य किया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला सचिव अनिल सती, विधान सभा प्रभारी संजू नारंग, विधान सभा प्रभारी हरिद्वार ग्रामीण यशपाल सिंह चौहान, जिला प्रवक्ता मनोज दिवेदी, मोनू एडवोकेट, शाह अब्बास, हरकेश मोहन और बोबी कश्यप मौजूद रहे ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours