हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोरोना वायरस को लेकर पूरे विश्व मे असर देखा जा रहा है और लगातार बढ़ते संक्रमण के आकड़ो ने हाहाकार मचा रखा है। तो वही भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के बोर्ड सदस्य डा. महेंद्र राणा का कहना है कि कोरोना वायरस का खतरा उस व्यक्ति को ज्यादा है। जिसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है और दूसरी सबसे बड़ी समस्या इसकी दवाई अब तक नही बन पाई है। इसलिये इसके बचाव के लिये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी। तभी इस महामारी से बचा जा सकता है। इसलिये आरोग्य संस्थान द्वारा आयुर्वेदिक ओषधियों से एक क्वाथ (काढ़े ) का निर्माण किया गया है। जिससे लोगो की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। आम जान मानस के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों द्वारा इस औषधि का निर्माण किया गया है। जिससे इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे कोरोना वायरस से बचाव में काफी मदद मिलती है और इस औषधि का निर्माण आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही किया गया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours