हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के सम्मानित अध्यक्ष संजय अग्रवाल के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल के नेतृत्व में थाना कनखल में पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गाँधी के खिलाफ तीन युवकों के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया। इस अवसर पर शुभम अग्रवाल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल ने कहा राजनीति में अभृद भाषा का कोई स्थान नहीं है अपना विरोध दर्ज करने के लिए सम्बिधान हमे बहुत रास्ते दिखाता है परन्तु उसमे गाली-गलोच अमर्यादीत टिपण्णी का कोई स्थान नहीं है। उसके बाबजूद ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। अगर इस पर प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं होगी तो कांग्रेस अपने पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद राहुल गाँधी के समर्थन में व उनपर तीखा टिपण्णी करने वालों के खिलाफ सडको पर उतरने पर विवश होगी। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के महासचिव जितेंद्र सिंह एवं सचिव हरद्वारि लाल ने संयुक्त रूप से कहा ऐसी मानसिकता वाले लोगों को पागल खाने में दाल देना चाहिए क्योकिं ऐसे लोग सभ्य समाज के लिए खतरा है। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सविता सिंह, युथ कांग्रेस विधानसभा हरिद्वार अध्यक्ष नितिन तेश्वर, रचित अग्रवाल, नरेश वर्मा,दीपक उपाध्याय, हर्ष लोधी,नीटू भाई वनरेश सेमवाल आदि शिकायत पत्र देने मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours