हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के झीवरहेडी गांव में 4 दिन पहले हुई एक व्यक्ति की हत्या का एसपी देहात ने प्रेस वार्ता कर खुलासा कर दिया है हत्या की वारदात को मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी ने अंजाम दिया था प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी से अपने पति की हत्या कराई है। वही लक्सर कोतवाली पहुंचे एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था और घटना के खुलासे के लिए सी आई यू रुड़की और लक्सर की एक टीम गठित की गई थी टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्यारे को गिरफ्तार किया है और उसके पास से हत्या में प्रयोग किए गए धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि हत्यारा बेहट उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है खुलासा करने वाली टीम को हरिद्वार एसएसपी की ओर से 2500 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours