हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। डॉक्टर मनोज मिश्रा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग द्वारा अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली कर्णप्रयाग में आकर तहरीर दी कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग के पंजीकरण कक्ष की जाली काटकर उसके अंदर रखे कम्प्यूटर उपकरणों की चोरी की गई है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। जिसके द्वारा कुशल सुरागरसी-पतारसी करते हुए पीपल चौक कर्णप्रयाग से दो अभियुक्तगण पंकज पुंडीर पुत्र मान सिंह पुंडीर, निवासी-सिरण कर्णप्रयाग, हाल निवास- निकट माता मंदिर बस स्टेशन कर्णप्रयाग, उम्र-27 वर्ष और प्रशांत बिष्ट पुत्र कुशाल सिंह, निवासी- गण्डासू, पोस्ट-थिरपाक, थाना चमोली, उम्र- 25 वर्ष के कब्जे से एक प्रिंटर HP लेजर जेट, एक सीपीयू.HP कंपनी, एक माउस HP कंपनी, एक यू.पी.एस. इंटेक्स कंपनी, एक एक्सटेंशन बोर्ड जैब्रोनिक्स, दो पावर केबिल चोरी हुए सामान को कुछ ही घंटों में बरामद कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कर्णप्रयाग में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में व.उ.नि. नरेंद्र सिंह, उ.नि. सुमित चौधरी, उ.नि. हेमदत्त भारद्वाज, कानि. बनवीर सिंह, कानि विनोद सिंह, कानि. राकेश कोहली मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours