हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हजारा ग्रन्ट का दबंगों द्वारा गरीब किसान के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां कुछ दबंगो ने किसान के खेत में जाकर उसके साथ मारपीट की, आपको बता दें कि ग्राम हजारा ग्रन्ट निवासी तजुलम पुत्र फरजन्द ने सिडकुल थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरे ही गांव के रहने वाले कुछ दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। जिसमे एक व्यक्ति के ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमे है और मुन्सैद, ओर दूसरे व्यक्ति के ऊपर भी 40 से ज्यादा मुकदमे हैं। यह लोग मेरे और मेरे परिवार से पहले से ही रंजिश रखते हैं। आरोप है कि दिनांक 31.5. 2020 लगभग शाम के 5:00 बजे की बात है। कि हम लोग अपने खेत में टमाटर की फसल तोड़ रहे थे। और एक लड़का जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है। जो हमारे टूटे हुए टमाटर चोरी से उठाकर ले जा रहा था। जिसे देखने पर हमने भागकर उसका पीछा किया। लेकिन वह हाथ नहीं लग पाया। और अपने घर जाकर उक्त लोगों को खेत में बुलाकर ले आया। और तीनों लोगों ने मेरे पुत्र तरमीन और मेरी पोती के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मैंने शोर-शराबा और रोने की आवाज सुनी में वहां आया। और इन लोगों ने गाली गलौज करते हुए मेरे साथ भी मारपीट शुरू कर दी। 
                          देखें वीडियो
लेकिन मैं कुछ नहीं कर पाया क्योंकि मैं लंगड़ा हूं। उन्होंने पत्र में बताया कि तभी शोर-शराबा और रोने की आवाजे सुनकर काफी लोग वहां पर आ गए। और मेरे बेहोश पुत्र को उठाकर घर लाए। पत्र में आरोप है कि उक्त लोग जाते जाते धमकी दे गए हैं कि हमारी गौकसी की शिकायत करता है। अगर तूने फिर कभी शिकायत की तो तुझे जान से मार देंगे। उन्होंने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि यह लोग गुंडे और अय्याश किस्म के लोग हैं। मारपीट करते समय इन्होंने मेरी पोती के साथ भी अश्लील हरकतें की है। पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वही हजारा ग्रंट निवासी एडवोकेट मतलूब रावत ने बताया कि यह क्रिमिनल किस्म और गौकसी करने वाले लोग हैं। और यह लोग गरीब किसान के खेत में गौकसी को अंजाम दिया करते थे। जिसका विरोध करने पर यह लोग गरीब किसान से रंजिश रखते थे। इस रंजिश के चलते ही इन लोगों नेे गरीब केे साथ मारपीट की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना अध्यक्ष से बातचीत हुई है उन्होंने आश्वासन दिया है कि मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours