हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में कुछ दिनों पहले एक मोमबत्ती फैक्ट्री में चोरी की घटना को चोरों द्वारा अंजाम दिया गया था। जिसका पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। बता दें कि लक्सर नगर की गंगा विहार कॉलोनी में विजय गोयल की मोमबत्ती बनाने की फैक्ट्री है। जिसमें 7 मई को अज्ञात चोरों द्वारा भारी मात्रा में मोमबत्ती और कुछ नगदी व घरेलू सामान को चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जिसका आज लक्सर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वहीं एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर फैक्ट्री में ही काम करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आपस में पति-पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई मोमबत्ती, दो एटीएम कार्ड व कुछ नकदी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours