हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी के नेतृत्व मे व्यापार मण्डल का एक प्रतिनिधी मण्डल मेला अधिकारी दीपक रावत से मिला और कुम्भ मेले को लेकर कुछ समस्या और सुझाव दिए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि शहर की सड़के खुदी पड़ी है। बिजली, पानी या अन्य लाइन एक साथ डाली जाए और जल्दी से जल्दी सड़के ठीक की जाए। आज सड़को पर चलना मुश्किल ही गया है। नियम से काम किया जाए। शहर को गढ़ा मुक्त किया जाए। संरक्षक प्रदीप चौधरी ने कहा कि मेले के आयोजन में जो बजट आया है। उसको ज़ायद से ज़ायद पक्के निर्माण मे लगाया जाए। जिससे भविष्य में वो सब अन्य मेलों में काम आए और व्यापारियों के साथ मिलकर मेला प्रशासन काम करे। व्यापारी पुरा सहयोग करेंगे और मिलकर कुम्भ को सफल बनाएँगे। जिला महामंत्री डा० विशाल गर्ग ने कहा कि मेले के दिनो में व्यापारियों के आने जाने के पास दिए जाए और उन पास को बेरिकेटिग पर खड़े अधिकारी समझे नहीं तो मेले मे इस बात पर टकराव होता है। साथ ही व्यापारी को माल लाने ले जाने के लिए दिन में कोई ना कोई समय तह किया जाएगा। जिला महामंत्री तेज़ प्रकाश साहू ने कहा कि पंतदिप पार्किंग व वैरागी कैंप में स्थाई सुलभ शोचलय बनाए जाने चाहिए। जिससे वो हर बार मेले मे काम आए और आगे बजट भी बचेगा। वहीं कुम्भ मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्या और सुझाव बहुत सकारात्मक है सभी पर जल्दी से जल्दी विचार कर काम किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours