हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लक्सर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि जिस तरह केंद्र सरकार डीजल व पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि कर रही है उसने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। ज्ञापन में कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति से डीजल पेट्रोल की बढ़ रही कीमत को कम करने की मांग की है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours