हरिद्वार की गूंज (24*7)
राज्य की आर्थिकी के सुधार के लिए सरकार का सुस्त रवैया
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। भाजपा की सरकार कोरोना काल से त्रस्द जनता के आर्थिक उत्थान में कुछ नहीं कर पा रही है। निम्मन तबके के लोगों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान तो कर लिया लेकिन उक्त आर्थिक मदद पीड़ितों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा होने के बराबर साबित हो रही है। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता का जोर जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने का बीड़ा उठाए हुए है। क्योंकि सरकार के दावे इस कोरोना काल में फेल साबित होते नजर आ रहे हैं। बुधवार को ऋषिनगरी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पंवार ने यह बात मीडिया से मुखातिब होने के दौरान कही। रियल स्टेट एसोसिएशन के तत्वाधान में विगत कई समय से ऋषिनगरी एवं आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों को राशन वितरिण किया जा रहा है। बुधवार को इसी कार्यक्रम में शामिल होने आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पंवार राज्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार से खासे नाराज होते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हुए आई है। असल में जनता के दुख दर्द और जरूरतों से भाजपा का कोई सरोकार है ही नहीं। इसका जीता जागता उदाहरण कोरोना महामारी के दौरान दिख गया है। ऐसी स्थिति तब है जब राज्य का पर्यटन चैपट हो गया है। प्रदेश का दारोमदार पूरे पर्यटन पर भी टिका रहता है। पर्यटन से जुड़े लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इन लोगों को की आजीविका पर खतरा मंडराने लगा है। प्रदेश और केंद्र की सरकार हर स्तर पर फेल होती नजर आ रही है। आर्थिक मदद के नाम पर सरकारें मजाक सी कर रही हैं। यह आर्थिक मदद जरूरतमंदों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा होने के बराबर साबित हो रही है। कांग्रेस प्रदेश सरकार के जरूरतमंदों की अनदेखी के इस रवये की घोर निंदा करती है। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर नगरी के के जरूरतमंदों को राशन वितरण किया। कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इस महामारी से उभरने के लिए और राज्य की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours