हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी ने मंगलवार को मां मनसा देवी ट्रस्ट एवं श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी की प्रेरणा से रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम स्वामी विवेकानंद स्मारक परिसर कनखल में कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी के चलते स्वामी नित्याशुद्धानंद महाराज सचिव, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम कनखल हरिद्वार को 1 लाख रुपए की धनराशि का एक चैक भेंट किया। इस अवसर पर स्वामी नित्याशुद्धानंद महाराज द्वारा महमांण्डेलश्वर स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महंत रविन्द्र पुरी ने कहा कि आज से एक वर्ष पूर्व मिशन को 1 लाख रुपये का छोटा सा अनुदान दिया है कि रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट की सेवा आज उत्तराखण्ड में नहीं पूरे भारत में मिशन द्वारा सेवा की जा रही है। जिसके चलते मिशन का सहयोग करना अनिवार्य है। उसके लिए मैंने स्वामी सोमेश्वरानन्द महाराज से अनुरोध किया। मेरे अनुरोध को स्वीकार करते हुए मं.म. स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी ने मिशन को एक लाख रुपये का चैक प्रदान किया। मं.म. स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी ने कहा कि रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट द्वारा लोगों निःसर्वाथ भावना से सेवा करना देश में एक अग्रणी भूमिका निभा रहा है। लाॅक डाउन में भी आरके मिशन द्वारा इस संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि मिशन जिस तरह से सेवा कर रहा है उसी तरह से अखाड़ों के महंत, महण्डलेश्वरों को जरूरतमंद लोगों की सेवा का आगे आकर सेवा करना नहीं चाहिए। रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के सचिव स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने कहा कि जब से रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट की स्थापना हुई है तब से पंचायती अखड़ा श्री निरंजनी यहां का मुख्य ट्रस्टी रहा है, तथा ट्रस्ट को स्थापित के बाद से समय-समय पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी लगातार रामकृष्ण मिशन ट्रस्ट के साथ निरंतर सहयोग करता रहा है। इस मौके पर नन्द किशोर गिरि, ललित नाथ केशरी, स्वामी दयाधिपानन्द व शशी पाठक आदि उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours