हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित नेगी) श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के एक मात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हेमवती नन्दन बहुगुणा गढ़वाल विवि द्वारा 25 जून 2020 तक परीक्षा हेतु आवेदन करने की अन्तिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसमे 85 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा आवेदन किया गया। विवि प्रशासन का कहना है कि कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी के चलते इस बार परीक्षा का प्रारूप बहुविकल्पीय होगा। विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो० आर०सी भट्ट ने कहा कि अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की जुलाई माह के अंतिम सप्ताह तक परीक्षा कराई जा सकती है, इसके साथ ही बैक पेपर भी इसी माह आयोजित की जा सकती हैं। विवि प्रशासन द्वारा प्रश्नपत्रों को छपाई के लिए भेज दिया गया है, अन्तिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं एसाइनमेंट के आधार पर की जाएंगी, इसके साथ ही पूर्व की परीक्षाओं में प्राप्तांकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours