हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कनखल थाना अंतर्गत जगजीतपुर पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत ने जबसे यहाँ का चार्ज सम्भाला है। तब से लगातार अपने कार्यशैली के कारण हर दिन नई उपलब्धि प्राप्त करते हैं। इसी के क्रम में एक बार फिर ड्यूटी के दौरान निवासी जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार को 40 पव्वे देशी शराब सहित युवक को गिरफ्तार किया गया। अपने जबरदस्त नेटवर्क के चलते अवैध शराब के धन्दे करने वालो की कमर ही तौड़कर रख दी है, अभियुक्त शशि को धारा 60 एक्स एक्ट में गिरफ्तार किया गया। सीमित स्टाफ के बावजूद अपने कार्यक्षेत्र में आम जनता को पुलिस सुरक्षा का अहसास कराते हुवे, चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह रावत प्रतिदिन एक नई गाथा लिख देते हैं। आज की कार्यवाही में उ०निo राजेन्द्र सिंह रावत के साथ कॉन्स्टेबल हरेंद्र सिंह रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours