हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान चमोली की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय में आरक्षी कृतराम थपलियाल की सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। आरक्षी कृतराम थपलियाल भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के उपरांत वर्ष 2001 में पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए तथा उनके द्वारा देहरादून, व चमोली में नियुक्त रहकर अपनी सेवा प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत पुलिस कर्मी को शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी। वही पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने उनके अधिवर्षता, सेवानिवृत्ति, स्वस्थ एवं समृद्धशाली हो सके, इसके लिए समस्त पुलिस परिवार की ओर से शुभकामनाऐं देते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी द्वारा पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के द्वौरान किए गये कार्यो की सराहना की तथा अपेक्षा की गयी कि भविष्य में भी वे अपने आप को पुलिस परिवार का सदस्य समझते रहेंगे और उनका सहयोग एवं सदभावनाएं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours