हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा चेकिंग अभियान बता दें कि इस वक्त लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और जो आमजन लोग लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं और लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं उनके खिलाफ लगातार वह कार्रवाई करते हुए नजर आ रहे हैं। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि लक्सर कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और लॉक डाउन का पालन कराने में लगे हुए है।
देखें वीडियो: लक्सर कोतवाली प्रभारी
वहीं जब कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के दिशा निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जो व्यक्ति लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे हैं उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है उन्होंने बताया कि जो मोटरसाइकिल सवार आमजन व्यक्ति लॉक डॉउन का पालन नहीं कर रहे हैं उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours