हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार प्रेमनगर आश्रम से ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई हेतु नाला निकलता हैं। जिसकी साल में एक बार दीपावली के आस पास सफाई की जाती हैं। उसके बावजूद कई जगह नाले में कूड़ा डालने के कारण आगे खेतो में सिंचाई हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी नही पहुँच पा रहा था। जब इसकी जानकारी सांसद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र चौहान को मिली तो उन्होंने इसका निरीक्षण करने का निर्णय लिया और पाया कि आस पास कॉलोनी में रहने वाले गैर जिम्मेदार परिवारों के कारण राजा गार्डन पुलिया जैसे कई जगह पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिसकी सफाई के लिए सिंचाई विभाग को कई बार अवगत कराया गया परंतु कभी कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया गया है। जबकि गंग नहर से निकलने वाले इस रजबाहे से जगजीतपुर, पंजन्हेडी, मिस्सरपुर, कटारपुर, जियापोता, फेरूपुर, किशनपुर, बहादरपुर जट, धनपुरा तक खेती में सिंचाई होती है। पिछले 2 दिन से सिंचाई विभाग की लापरवाही से बंद पड़े इस रजबाहे की समस्या हेतु धर्मेन्द्र सिंह चौहान ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह से फोन पर वार्ता की गई। उसके उपरांत उन्होंने जो सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराए गए वो भी नाकाफी साबित हुवे हैं। इस बारे में एसडीओ डी. के सिंह को सूचित करने के बाद उम्मीद की जा रही हैं कि सम्भवतः अब जेसीबी के द्वारा नाले की संतोषजनक सफाई हो। अवगत करा दे कि इन दिनों रवि की फसल की कटाई और गन्ने की बुवाई चल रही है। जिसके लिए पानी की काफी मात्रा में जरूरत होती हैं जिससे किसान बहुत परेशान हैं। अरविंद कुमार, महक सिंह, विनोद कुमार, सुभाष चौधरी, सुरेश कुमार आदि किसानों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को भी अवगत कराया था, जिसक परिणाम भी किसानों के पक्ष मे नही आया था। तब उन्होंने मौके पर ही उच्च अधिकारी से वार्ता की थी। किसानों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री शिकायत प्रकोष्ठ हेल्प लाइन नम्बर 61623 पर भी शिकायत दर्ज करा दी गई है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours