हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। उत्तराखंड निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति द्वारा और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में समिति के समस्त पद अधिकारियों ने आज लक्सर तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा के माध्यम से उत्तराखंड सुबह के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हरिद्वार जिले सहित राज्य के उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराए जाने के संबंध में तथा लॉक डॉउन के चलते जो मजदूर राज्य में अलग-अलग जंगह रोके गए हैं उन मजदूरों को उनके घर भिजवाने की व्यवस्था कराए जाने का निवेदन किया गया है इस दौरान एडवोकेट शुभ्र रस्तोगी निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति के सचिव अजय वर्मा एडवोकेट समिति के सदस्य देवेश राणा तथा पेट्रोलियम एसोसिएशन के सदस्य बालेश्वर सिंह मौजूद रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours