हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर थाना पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया। ताकि यूपी से कोई व्यक्ति उत्तराखंड में प्रवेश ना कर सके और उत्तराखंड का कोई व्यक्ति उत्तर प्रदेश में ना जा सके। जिससे उत्तराखंड राज्य में कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को फैलने से रोका जा सके और राज्य को इस बीमारी से बचाया जा सके। उसी क्रम में लक्सर खानपुर थाना पुलिस ने उत्तराखंड उत्तर प्रदेश सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बॉर्डर को  पूरी तरह  सील कर दिया  गया है। वही बॉर्डर की सीमा पर तैनात खानपुर थाने के एस आई रुकम सिंह नेगी ने बताया कि यह उत्तराखंड उत्तर प्रदेश की सीमा है जिसको पूर्णता बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की गाड़ी ही अंदर प्रवेश कर रही है। अन्यथा पूर्ण रूप से आगमन बंद है। उन्होंने बताया कि बाहर से कोई भी व्यक्ति अंदर प्रवेश नहीं करेगा। उन्होंने बताया कि हमारे साथ डॉक्टरों की एक टीम रहती है जिनके द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग होती है और उसका पूरा चेकअप किया जाता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours