हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हीरो मोटो कॉर्प हरिद्वार द्वारा ग्राम पंचायत टिहरी डोब नगर मे 110  किट खाद्य पदार्थ सामग्री की गरीब व निर्धन लोगो को सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुवे वितरित की गयी। जिन परिवारों की लॉकडाऊन के चलते  रोजी रोठी ठप हो गयी है, ग्राम प्रधान की उपस्थिति में ऐसे गरीब परिवारो को निशुल्क राशन किट का वितरण किया गया। किसी भी गरीब के घर राशन की कमी से कोई भूखा रहे इसका ध्यान रखते हुए यह 17 किलो वाली राशन कीट दी गयी। इस किट जिसमे आटा, चावल की मात्रा 5-5 किलो दाल अरहर, दाल काबली चना, चीनी, नमक, सोयबीन तेल की मात्रा 1-1 किलो, मिर्च, मसाला, हल्दी, राई,  रिन ब्रांडेड सर्फ, नहाने का डिटॉल साबुन 4 टिक्की, एक बिस्कीट सहित कुल 14 आईटम रखे गए है। लॉकडाउन में सैकडो परिवारों के साथ रोजी रोठी का संकट खडा हो गया है। ऐसे परिवारों के घरो का चूल्हा किसी भी दशा मे बुझने न पाये, इसके लिए संकट की इस घड़ी में हीरो मोटोकॉर्प ने आगे आकर मानवता के प्रति अपना फर्ज निभाया है। समुचित व्यवस्था बनाने हेतु टिहरी डोब नगर के ग्राम प्रधान द्वारा निरक्षण के पश्चात ही जरूरमन्दों की लिस्ट हीरो मोटोकॉर्प को उपलब्ध कराई गयी। हीरो मोटोकॉर्प कम्पनी के सीएसआर कोडिनेटर कमल व ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामवासियों से उनके सामाजिक जीवन मे 2 गज की दूरी का पालन करने को कहा गया। साथ ही लोगों से 'आरोग्य सेतु ऐप' अपने अपने मोबाईल मे डाऊन लोड करने को भी कहा गया। ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि किसी भी ग्रामीण को कोई भी दिक्कत/ परेशानियाँ होती है तो इसकी सूचना तुरंत ग्राम प्रधान को दे, वो हर सम्भव आपकी मदद करने का प्रयास करेगी। इस आवसर पर हीरो से कमल, आयुष संस्था से लखबीर सिंह, ग्राम प्रधान सुनीता पवांर, बलवन्त सिह पंवार, आदि लोग उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours