हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। कांग्रेस सेवादल ने ज्ञापन पत्र प्रेषित कर कोतवाली ज्वालापुर पर धरने की चेतावनी दी, नगर निगम हरिद्वार के वार्ड नंबर 34 के अंबेडकर नगर में भाजपा नेताओं द्वारा गरीब हिंदुओं में जानबूझकर सड़ा गला व मरे हुए चूहो वाला राशन वितरण किया गया हैं, जिसके खिलाफ कांग्रेस सेवादल ने आज कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ० उमादत्त शर्मा, नगर अध्यक्ष देवेश राणा व नगर महामंत्री अजय वर्मा ने हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन पत्र उपजिलाधिकारी पूरण सिंह राणा को प्रेषित करते हुए, कहा कि सड़ा गला व मरे हुये चूहों वाला राशन वितरण करने वालों के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर में 12 घंटे के अंदर मुकदमा दर्ज ना होने पर कल 5 मई 2020 को प्रातः 10:00 से कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी के नेतृत्व में कोतवाली ज्वालापुर पर धरना दिए जाने की चेतावनी दी है, उप जिलाधिकारी पूरण सिंह राणा ने ज्ञापन पत्र पर त्वरित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है, ज्ञापन की प्रति कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व सीएम हरीश रावत,नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश,पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को भी भेजी गई। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी ने कहा की हरिद्वार में सभी अखाड़ों, आश्रमो एवं संतों तथा महामंडलेश्वरो, ट्रस्टों, व्यापारियों, एनजीओ से भारी मात्रा में राशन एकत्रित किया गया है। यदि इसके बाद भी गरीब हिन्दुओ में सड़ा गला और मरे हुये चूहों वाला राशन वितरण किया जा रहा हैं तो यह घोर अपराध हैं, ऐसे भाजपाई अपराधियो के विरूद्ध मुकदमा दर्ज होना ही चाहिये, जो घटना के 22 घंटे बाद भी दर्ज नही हुआ हैं , इसलिये कांग्रेस सेवादल को ज्वालापुर कोतवाली पर धरना देने का निर्णय लेना पड़ा, पूर्व पीसीसी सदस्य डॉ० उमादत्त शर्मा ने कहा कि भाजपा का यह भेद भाव ही भाजपा के विनाश का कारण बनेगा। नगर अध्यक्ष देवेश राणा ने कहा कि गरीबो के साथ यह भेद भाव दुर्भाग्यपूर्ण हैं, इसकी जितनी निंदा की जाये उतनी कम हैं। इस अवसर पर अजय वर्मा, बीना रस्तौगी ने भी भाजपा के भेद भाव पर गहरा रोष व्यक्त किया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours