हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। नोवल कोरोना वायरस COVID-19 को लेकर सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के बाद से लगातार हमारे पुलिस के जवान सड़कों और चौक चौराहों पर डयूटी कर न केवल अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे है, बल्कि इस वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए भीड़ भाड़ से दूर रखने का प्रयास करते रहे है, लगातार इतने दिनों से डयूटी पर तैनात ऐसे पुलिस जवान को सलूट, जो कई-कई महीने अपने परिवारों से दूर रह कर लोगो की सुरक्षा में दिन-रात अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहें है।
वहीं आज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बी०एच०ई०एल हरिद्वार द्वारा कोरोना वारियर्स के सम्मान में रानीपुर कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम धामी, उप निरीक्षक विकास रावत व अन्य सभी पुलिसकर्मियों को सम्मान कर रानीपुर कोतवाली के सभी पुलिस कर्मियों को फल एवं जूस के पैकेट वितरित किए गए, वहीं टी०एस०रावत कमाण्डेन्ट केऔसुब इकाई भेल हरिद्वार द्वारा रानीपुर कोतवाली में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लड़ाई में प्रथम पंक्ति में खड़े होकर लड़ने के लिए धन्यवाद दिया गया, उन्होंने कहा कि कोरोना की लडाई में पुलिसकर्मी अपनी जान की बिना परवाह किए 24 घण्टे अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहें है, इस अवसर पर केऔसुब इकाई भेल हरिद्वार के सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने सभी रानीपुर कोतवाली पुलिस कर्मियों का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours