हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां इस समय कोरोना वायरस जैसी भयंकर महामारी से भारत देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है और लॉक डाउन के चलते सभी नागरिक अपने घरों में कैद बैठे है लॉक डाउन का पालन कर रहे है। और कोरोना नामक वायरस से बचाओ के लिए खुद को हर वक्त स्वस्थ रखने के लिए खान पीन से लेकर मार्क्स सैनिटाइज कर और सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रख रहे है। उसी क्रम मे लक्सर ब्लॉक के बसेड़ी खादर गांव में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता समिति द्वारा ग्राम प्रधान पति जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में दवाइयों का छिड़काव लगातार किया गया। आशा कार्यक्रम के ब्लॉक कॉर्डिनेटर सोहन लाल ने बताया कि गांव में एक स्वास्थ्य स्वच्छता समिति होती है। जिसमें महिला वार्ड मेंबर समिति की अध्यक्ष होती हैं और जो गांव की आशा कार्यकत्री होती हैं वह समिति की सचिव होती है। उन्होंने बताया समिति द्वारा हर माह गांव में एक मीटिंग आयोजित की जाती है। जिसमें महिलाओं और जो वंचित वर्ग हैं उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है और जो महिलाएं गर्भवती होती हैं उन्हें पोषण टीका, करण साफ सफाई जैसी जानकारियों से जागरूक किया जाता है। उन्होंने बताया इस समिति में अहम भूमिका उन आशाओं की होती हैं जो घर-घर जाकर बुर्जुग महिलाएं बच्चों और वंचित वर्ग के लोगों को जागरूक करने का कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा गांव के अंदर छिड़काव किया जा रहा है जिससे की कोरोना संक्रमण जैसी महामारी ना फैल सके। उन्होंने बताया गांव में अभी मास्क, सैनिटाइजर वितरित और जहां गांव में नालिया अटी हुई है उनकी सफाई भी समिति द्वारा कराई जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours