हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सोमवार को पांच लोगों में कोरोना पुष्टि हुई, संक्रमित लोग विभिन्न क्षेत्रों से हैं। एम्स पीआरओ हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि रानीपोखरी, ऋषिकेश क्षेत्र की एक प्रवासी 32 वर्षीय महिला 22 मई को एम्स की स्क्रीनिंग ओपीडी में जांच के लिए आई थी, सोमवार को उसकी कोवीड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला 21 मई से सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश में क्वॉरेंटाइन है। इसके अलावा एम्स में रुड़की के तीन अन्य सैंपल भी पॉजिटिव पाए गए है, इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को अवगत करा दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours