हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर शुगर मिल पेराई सत्र के अंतिम चरण मे इस वक्त लक्सर की सड़कों पर किसानों के गन्ने से भरे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है और किसान चिलचिलाती गर्मी भूख और प्यास से परेशान हैं आप तस्वीरों में भी साथ देख सकते हैं कि सड़कों पर किस तरह किसानों की गन्ने से भरे वाहनो की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है बता दे लगभग पांच-पाच  किलोमीटर तक  सड़कों पर यह लंबी-लबीं कतारें लगी हुई है जिसे खोलने में लक्सर पुलिस प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। वहीं किसानों का कहना है कि शुगर मील किसानों का शोषण कर रहा है उनका कहना है कि हर साल शुगर मिल किसानों की सुविधा के बड़े-बड़े दावे तो करता है मगर वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आते किसानों ने शुगर मील पर आरोप लगाते हुए कहा कि सर्दियों के समय में तो मील के द्वारा किसानों को पर्चियां नहीं दी जाती और अब गर्मियों में लगातार पर्चियां दी जा रही है उन्होंने बताया कि इस वक्त हम चिलचिलाती गर्मी में पानी की प्यास से तड़प रहे हैं हमें 24-24 घंटों तक अपने गन्ने को बेचने के लिए मील में रुकना पड़ता है उन्होंने बताया कि शुगर मिल में न तो किसानों के लिए खाने की कोई कैंटीन है और ना ही पीने के लिए कोई पानी कि टंकी, मील लगातार किसानो का शोषण कर रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours