हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। रविवार को रायवाला प्रतीतनगर में राशन वितरण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में आपसी झड़प हो गई। लोगो की मदद से दोनों को शांत करवाया गया, दरअसल रविवार को विधानसभा अध्यक्ष रायवाला के प्रतीत नगर में जरूरतमंदों को राशन वितरण करने गए थे। यंहा लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां उड़ाई, लोग राशन की कतार में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए। जबकि ग्राम प्रधान और पंचायत सदस्य भी आपस में भिड़ गए, पंचायत सदस्य का आरोप था कि ग्राम प्रधान ने सूची सही नहीं बनाई जिसके चलते कई पात्र लोग ऐसे हैं जो वंचित रह गए जिन को राशन नहीं मिल पाया। वहीं राशन लेने पहुंचे कुछ लोगों का कहना था कि उनको आज तक राशन नहीं मिल पाया है, जबकि कुछ लोग ऐसे हैं जिनको दो से तीन बार राशन मिल चुका है, मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को किसी तरह शांत कराया। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ने इस महामारी काल मे संयम बरतने को कहा, उन्होंने कहा कि सभी लोग जरूरत पर ही बाहर निकलें, सरकार सभी लोगों का ख्याल रखते हुए बीमारी से बचाने के लिए प्रयासरत है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours