हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। गौहरीमाफी में एक गौशाला में शार्ट सर्किट से आग लग गई, आग इतनी भीषण थी कि पूरी गौशाला जलकर खाक हो गयी, गनीमत यह रही कि लोगों ने मवेशियों को किसी तरह बचा लिया, रविवार को गौहरीमाफी में एक गौशाला में अचानक से आग लग गई। गौशाला से आग की लपटों को देख राहगीर गौशाला की ओर दौड़े और मवेशियों को किसी तरह बाहर निकाल सुरक्षित स्थान पर ले आये, लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया बामशक्त लोगों ने आग को बुझा लिया। बताया जा रहा है कि मौके पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई थी, लेकिन ग्रामीण तबतक आग पर नियंत्रण पा चुके थे, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours