हरिद्वार की गूंज (24*7)
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। जैसा की आप जानते हैं इस समय सम्पूर्ण देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है, और हर रोज इसकी तादात में वृद्धि हो रहीं हैं, जिससे समस्त संसार की जनता के सामने खाने के साथ-साथ अनेकों प्रकार की समस्या हो रही है, ओर कोरोना के चलते बच्चों की स्कूल फीस की भी है, क्योंकि इस समय सभी का रोजगार बंद पड़ा है, जिसके चलते अभिभावकों को फीस जमा करने की चिंता दिन रात सताये जा रही हैं, ऐसे में प्रशासन द्वारा भी स्कूलो पर फीस माफ के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहें है, उसी का अनुपालन करते हुए हरिद्वार क्षेत्र के रानीपुर डीपीएस स्कूल ने इस सत्र में शुल्क ना बढ़ाने का निर्णय लिया है, साथ ही साथ बताया कि अभिभावकों से लॉक डाउन के समय में केवल मासिक शुल्क ही लिया जायेगा। जब इस बारे में रानीपुर डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा से बात की तो उन्होंने बताया कि हमारे हरिद्वार जिले के डीएम सी० रविशंकर के द्वारा दिये निर्देषों का अनुपालन करते हुए इस वर्ष स्कूल की फीस में कोई बढ़ोतरी नही की जायेगी, पिछले वर्ष की भांति ही फीस जमा की जाएगी। और स्कूल द्वारा बच्चों को निरंतर ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उन्होंने यह भी बताया कि अभिभावकों को फीस की सूचना के लिए मैसेज और व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा भी जागरूक किया जा रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours