हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। जी हां आज हम बात कर रहे है, खाकी वर्दी पहने नजर आने वाले भारतीय पुलिस के जवानो कि जो सदियों से हमारी और देश की सुरक्षा में चौबीसों घण्टे अपना फर्ज निभा रहे है, आज जहा पूरा विश्व नोवल कोरोनावायरस COVID-19 की चपेट में आ चुका है, वही उसे रोकने के लिए सरकार और देश का हर एक नागरिक हर कदम उठाने को तैयार है, लेकिन इनके अलावा और कोई भी है, जिसके बिना इस घातक महामारी को हराना असंभव है, वो है हमारा पुलिस विभाग जो दिन-रात कर अपने परिवार से दूर रह कर हमारी सुरक्षा में (24*7) अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है, जीवन और मृत्यु के बीच खड़ी है खाकी, सिर्फ हमारी सुरक्षा के लिए, ताकि हम सुरक्षित रहें, फिर चाहे वो कोई भी रास्ता अपनाये, आप ने देखा होगा पुलिस विभाग द्वारा जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कठोर से कठोर कार्यवाही की गई, और जो लोग बेवजह सड़कों पर घूमते दिखे उन्हें सड़को पर ही मुर्गा, दंड बैठक व अन्य प्रयासों से उन्हें समझाया गया, इससे लोगो को क्रोधित होने की जरूत नही है, इससे ओर लोगो को सीख मिलेगी, तभी जाकर लॉक डाउन का लोगो द्वारा पालन किया जाएगा, जिससे नोवल कोरोना वायरस को जड़ से खत्म किया जा सकें, लॉकडाउन के समय ये देखा गया है कि कुछ व्यक्ति ऐसे भी है, जो अपनी हरकतों से बाज नही आ रहें हैं और समझने को तैयार नहीं है साथ ही साथ लॉक डाउन का उल्लंघन करते नजर आ रहे है जिसके चलते हमारे पुलिस विभाग को कई-कई कठिनाइयो का सामना भी करना पड़ रहा है, यहां तक कि देखा गया है कि आप सब के लिए पुलिस के जवान यमराज की ड्रेस पहन कर या कभी नोवल कोरोनावायरस COVID-19 का हैलमेट पहन कर आप को समय-समय पर जागरूक भी करा रहे है, ऐसे में हम सभी का उत्तर दायित्व बनता है, कि उनकी मदद करे और हर संभव प्रयास करें तभी हमारा देश कोरोना वायरस मुक्त हो पायेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours