हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) लंढौरा। नगर पंचायत द्वारा कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के साथ लंढौरा नगर पंचायत चेयरमैन शहजाद खान द्वारा फूलों की माला फैलाने के साथ नगद एक हजार दिए। इस अवसर पर चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया तथा सफाई कर्मियों, सफाई नायकों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी फूलों की वर्षा के साथ शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन शहजाद खान ने कहा कि इस माहमारी के चलते जिस तरीके से यह कोरोना योद्धा के रूप में हमारे नगर कर्मचारी, डाक्टर, पुलिसकर्मी, पत्रकार रात-दिन मेहनत कर लोकडाउन के चलते अपनी सेवाएं दे रहे हैं, यह बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राजेंद्र सैनी के द्वारा सभी योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इस महामारी चलते कस्बे में साफ-सफाई की व्यवस्था सैनिटाइजर छिड़काव किया जा रहा है, इसके लिए सफाईकर्मी बधाई के पात्र हैं।हम सभी को इन योद्धाओं को सलूट करने के साथ बधाई भी देते हैं। इस अवसर पर सभी सभासदगण मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours