हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूूूड़की। मेयर गौरव गोयल ने नगर में हो रही नालों की सफाई तथा सैनिटाजर के छिड़काव कार्यों का निरीक्षण किया। नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य इन दिनों जोर शोर से चल रहा है, जिसे लेकर मेयर गौरव गोयल ने नालों की हो रही सफाई कार्यों को देखा तथा नालों से निकल रहे मलबे को उठाने का आदेश सफाई कर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि नगर के नालों की सफाई को लेकर वह पूरी तरीके से गंभीर है तथा बेहतर सफाई तथा जल निकासी का वादा जो अपने चुनाव में किया था वह पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा, वहीं उन्होंने मुख्य बाजार में सैनिटाइजर का भी छिड़काव किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours