हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर घोषित किए गए देशव्यापी लोक डाउन की लंबी होती अवधि के दौरान गरीबों को भोजन कराने में जुटी कुछ संस्थाओं द्वारा भले ही धनाभाव अथवा अन्य कारणों के चलते गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के कार्य से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं परंतु वहीं दूसरी ओर भेल क्षत्रिय समाज की पूरी टीम लगातार गरीब मजदूर परिवारों को भोजन वितरण करने का कार्य करते नजर आ रहे हैं। पिछले 32 दिनों से महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज चौहान रसोई स्थापित कर लगातार जरूरतमंदों को भोजन कराने में भेल क्षत्रिय समाज रानीपुर हरिद्वार संस्था सच्ची समाज सेवा के तौर पर उभर कर सामने आई है संरक्षक अरुण कुमार ने बताया कि उनकी पूरी टीम ने राजा बिस्किट चौकी पर खाने के पैकेट के साथ-साथ बच्चों को बिस्किट के 400 से ज्यादा पैकेट वितरित किए। अध्यक्ष भारत भारत भूषण चौहान ने बताया कि भेल क्षत्रिय समाज की टीम ने गैस प्लांट चौकी, भाईचारा चौकी, राजा बिस्किट चौकी, ब्रहमपुरी और जमालपुर के 20 से ज्यादा परिवार, सुभाष नगर में 500 से ज्यादा भोजन के पैकेट रोजाना महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान के नेतृत्व में वितरित करती है। महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने निवेदन करते हुए कहा कि भारत की सभी संस्थाएँ समस्त राष्ट्र में सनातन धर्म का परचम लहराने वाले भारत की सभी संस्थाएँ समस्त राष्ट्र में सनातन धर्म का परचम लहराने वाले महापराक्रमी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में 9 मई रात्रि 8 बजे पाँच दीपक अपने घरों पर अवश्य जलायें। महामंत्री ठाकुर सचिन चौहान ने सूचना देते हुए बताया कि भेल क्षत्रिय समाज की पूरी टीम 9 मई को गैस प्लांट चौकी और राजा बिस्किट चौकी पर शाम के समय लगभग 4000 लोगो को हलवे का वितरण करेंगे। इस मौके पर नरेंद्र चौहान, संदीप चौहान, पवन चौहान, विक्रांत चौहान, सुनील चौहान, श्याम कुमार धीमान, वृंदावन, अमन सैनी, रेशु चौहान, सरदार हरचरण सिंह, राजू कश्यप, पंकज, अन्ना आदि ने सेवाएं दी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours