हरिद्वार की गूंज (24*7)
(प्रदीप बड़थ्वाल) हरिद्वार। नकोविड-19 के संक्रमण काल में मध्य हरिद्वार स्थित प्रेम नगर आश्रम गरीब निस्सहाय झुग्गी झोपड़ी जनों हेतु महान संकटमोचक आश्रम बन गया है। यह आश्रम दिन और रात संक्रमण के इस दौर में पूर्ण रूप से राष्ट्र को समर्पित है और अपनी सेवाएं लगातार दे रहा है। इसी क्रम में प्रेम नगर आश्रम ने उत्तराखंड के चंडीगढ़ से आए लगभग 600 लोगों को बीती रात आश्रम में रात्रि विश्राम कराया जोकि 12 बसों के माध्यम से विगत सोमवार को पहुंचे थे। मंगलवार सुबह इन लोगों को नाश्ता कराया गया तथा भल्ला कॉलेज मैदान से रास्ते के लिए भोजन के पैकेट वितरित करके इनको अपने अपने गंतव्य स्थानों की ओर रवाना किया गया। इससे पहले भी प्रशासन द्वारा दिए गए राशन कच्चे राशन को विभिन्न पैकेट में रखकर लगभग 15000 किट तैयार की गई। यह किट पूर्णता आश्रम के स्वयंसेवीओं द्वारा बनाई गई और आश्रम से ही आधार कार्ड के आधार पर गरीब निस्सहाय विकलांग तथा अति जरूरतमंद लोगों को वितरित की गई। यद्यपि प्रेम नगर आश्रम वर्ष पर्यंत समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है और भोजन पानी तथा विश्राम की पर्याप्त व्यवस्था समस्त जनों को उपलब्ध कराता है। परंतु राष्ट्रीय आपदा के इस संक्रमण के दौर में प्रेम नगर आश्रम का प्रबंधन द्वारा दिया गया सहयोग निश्चित ही एक राष्ट्रीय सेवा है। आश्रम के मंत्री भाई रमणीक  ने बताया प्रेम नगर आश्रम भविष्य में भी अपनी सेवाएं दिन और रात जारी रखेगा और सभी जरूरतमंद लोगों के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति पर तत्पर रहेगा। मंत्री ने बताया यद्यपि प्रेम नगर आश्रम में प्रत्येक समय भोजन उपलब्ध रहता है और कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आकर आश्रम का सहयोग ले सकता है। आश्रम संकट की इस घड़ी में राष्ट्र के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है तथा अपनी सेवाएं निरंतर आगे भी जारी रखेगा। इस पुनीत कार्य को संपन्न करने के लिए आश्रम के प्रबंधक पुनीत भाई, नरेश भाई गणेश कुमार हेमेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे l
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours