हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवान बदरीविशाल के कपाट खुलने के अवसर पर बदरीश युवा पुरोहित संगठन द्वारा यहाँ श्री बदरीश् पंचांग जारी किया गया, बदरीनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के कुलगुरु आचार्य भास्कर जोशी ने पंचांग का नक्षत्र वेधशाला मे लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य भगवान बदरीनाथ के कपाट खुलने के साथ देश व विश्व को कोरोना जैसी महामारी के महासंकट से मुक्ति मिलेगी, सगठन सचिव श्रीकांत बडोला ने बताया कि श्री बदरीश् पंचांग मे भगवान बदरीनाथ की नित्य पूजा अर्चना मे होने वाली आरती, सूक्त सहित धाम मे आयोजित होनेवाले उत्सवो की जानकारी भी दी गयी है, बदरीनाथ धाम मे छह माह परम्परानुसार होने वाले उत्सवो मे इस वर्ष 1 जून को गंगा दशहरा,15 जून घण्टाकर्ण उत्सव, 5 जुलाई गुरु पूर्णिमा 26 जुलाई नर नारायण जयंती 12 अगस्त श्री कृष्ण जन्मोत्सव यात्रा 22 अगस्त श्री गणेश उत्सव, 26 अगस्त नंदाष्टमी 29 अगस्त माता मूर्ति पर्व 2 से 17 सितम्बर तक ब्रहम कपाल आदि पर पितृपक्ष पूजन 25 अक्तूबर विजय, दशमी पूजा व कपाट बन्दी मुहूर्त सहित 14 नवंबर को बदरीपुरी मे लक्ष्मी पूजन व दीपोत्सव होंगे, बदरीश पंचाग लोकार्पण पर सगठन प्रवक्ता गौरव पंचभैया, प्रदीप भट्ट, सतीश राजपुरोहित आदि मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours