हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली विधानसभा विधायक दिनेश मोहनिया द्वारा प्राप्त निर्देशों एवं उनके द्वारा पूर्व में तय कार्यक्रम के तहत आज 15 मई 2020 को प्रदेश संयोजक आम आदमी पार्टी उत्तराखंड एस एस कलेर की अगुवाई में केंद्र एवं राज्य सरकारों की श्रमिक एवं किसान विरोधी नीतियों के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में सामूहिक उपवास रखा गया, लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं व प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक कलेर ने कहा की देश में कई राज्य सरकारों एवं केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में लागू श्रमिक कानूनों में फेरबदल किया गया है, जोकि प्रथम दृष्टि में श्रमिक विरोधी कानून है, इसके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान सबसे ज्यादा परेशान श्रमिक है, जोकि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसी तरह प्रदेश के पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्र के किसानों की भी दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है, लगातार वर्षा एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, आम आदमी पार्टी लगातार किसानों की ऋण माफी बिजली व पानी के बिलों में माफी व किसानों को मुफ्त में खाद, बीज की व्यवस्था, गन्ना किसानों को पिछला भुगतान आदि मांगो के लिए बराबर आवाज उठाती रही है, लेकिन उत्तराखंड सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है, किसान एवं श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में आज पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा उपवास रखा गया जिसमें सभी जगहों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लिया गया। कलेर ने कहा की भविष्य में श्रमिकों एवं किसान किसानों हेतु और भी कार्यक्रम किए जाएंगे और सोती हुई सरकार को जगाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours