हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली यशवंत सिंह चौहान द्वारा होम-क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों पर लगातार निगरानी रखने एंव होम क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कानूनी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना गैरसैंण क्षेत्रांतर्गत चौकी मेहलचोरी के ग्राम रोहिडा पालीवाल के त्रिलोक सिंह पुत्र चंदन सिंह उम्र 29 वर्ष, हरीश पुत्र भवान सिंह उम्र 25 वर्ष, विक्रम सिंह पुत्र नंदन सिंह उम्र 28 जो दिल्ली से अपने घर ग्राम रोहिड़ा पालीवाल, थाना गैरसैंण आए थे। जिन्हें चिकित्सकों द्वारा 14 दिन की होम-क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दी गई थी। जिस पर तीनों को होम-क्वॉरेंटाइन किया गया। लेकिन पुलिस को उक्त के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुई कि उक्त 03 व्यक्तियों द्वारा होम-क्वॉरेंटाइन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। एवं तीनों व्यक्ति गांव में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस द्वारा चैक किया गया तो उक्त 03 व्यक्तियों होम-क्वॉरेंटाइन के नियमों का उल्लघंन करते हुए पाये गये। जिस कारण उक्त तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थाना गैरसैंण पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसमें पुलिस टीम के उoनिo प्रदीप कोहली, आर.क्षी. गोविंद सिंह, आर.क्षी. देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours