हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व और भारत देश में कोरोना वायरस महामारी के चलते जहां आम इंसानों के जीवन को बचाने हेतु मित्र पुलिस, बॉर्डर पर आर्मी की तरह समाज मे डटी हुई है। तो वही दूसरी ओर अपने ही समाज से नवीन शर्मा जैसे युवा अपने घर के आराम, सुख, चैन, परिवार, टी वी देखने, फेसबुक, वाटसअप से अपने चंचल मन को हटाकर पुलिस विभाग के कंधे से कंधा मिलाकर दिन रात तत्पर हैं। इसी के चलते महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखंड महोदय द्वारा बचाव एवं नियंत्रण प्रबंधन के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों, एसपीओ द्वारा कड़ी मेहनत एवं अत्यंत उत्साह से अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने वालो को "कोरोना वॉरियर" के रूप में पुरस्कृत किया गया। जिसके अंतर्गत हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में नियुक्त उपनिरीक्षक देवेंद्र चौहान एवं एसपीओ नवीन शर्मा पुत्र अशोक कुमार का चयन किया गया। नवीन शर्मा सामाजिक सेवा तहत (सिविल पुलिस ऑफिसर) की ड्यूटी कांवड़ मेला हो या अन्य कोई भी आयोजन में मित्र पुलिस की मदद हेतु हमेशा से ही तत्पर रहते है। नवीन शर्मा को जोगिया मंडी, मनसा देवी पैदल मार्ग, हरकी पैड़ी से मनसा देवी पैदल मार्ग रामप्रसाद गली आदि स्थानों पर इन्हें एसपीओ के रूप में अपनी बेहतर सेवा देते हुवे देखा जाता हैं। दूसरे कोरोना वॉरियर उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान जो कि चौकी इंचार्ज बाजार कोतवाली ज्वालापुर में अपनी उत्तम सेवा दे रहे हैं। उन्हें यह सम्मान द्वारा उनकी चौकी क्षेत्र के समस्त जमातीयों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन करवाने हेतु दिया गया। हाल ही में पांवधोई निवासी दो जमातीयो के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने पर उपरोक्त जमातीयो के संपर्क में आए हुए उसके परिजन व आस-पास वालों को भी देवेंद्र चौहान के बेहतर प्रबंधन नीति के चलते इंस्टिट्यूशन क्वॉरेंटाइन करवाकर  पांवधोई मोहल्ले को सील्ड इलाका कराया गया था। देवेंद्र चौहान की निडरता पूर्वक सेवाओ और मेहनत से समस्त इलाके को सील करने में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई गई थी। इसी के लिये विभाग द्वारा उनके नाम का चयन किया गया। हरिद्वार पुलिस द्वारा इस तरह के उत्साहवर्धन कार्यक्रम करने से कोरोना योद्धाओ को साहस और प्रेरणा मिलेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours