हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में बीते दिनों बैराज की एक दंपत्ति कोरोना पॉजिटिव मिले थे, जिसके बाद उनके घर में काम करने वाली नौकरानी को भी क्वारंटाइन किया गया था। वहीं, आज कोरोना संक्रमित दंपत्ति के घर काम करने वाली महिला भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है, वहीं प्रशासन ने महिला के दो बच्चों और पति को क्वारंटाइन कर इलाका को सील कर दिया है, ऋषिकेश की बैराज कॉलोनी में संक्रमित पाए गये पति-पत्नी के घर काम करने वाली महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एम्स में आइसोलेट किया गया है। वहीं महिला के दो बच्चों और पति को भी प्राइवेट बिल्डिंग में क्वारंटाइन किया गया है। महिला दो डॉक्टरों के घर भी काम करने जाती थी, जिसके बाद दोनों डॉक्टरों और उनके परिवार को भी 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस ने संक्रमित महिला के घर की गली को भी सील कर लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है, इस मामले के साथ अब तक ऋषिकेश में चार हॉटस्पॉट और आठ संक्रमित केस एक्टिव हैं, ऋषिकेश उपजिलाधिकारी प्रेमलाल ने बताया कि बैराज की रहने वाली महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है, जिसके बाद बैराज कॉलोनी को हॉटस्पॉट घोषित कर इलाके को सील कर दिया है।

यह भी पढ़िए:
एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती बैराज कॉलोनी
ऋषिकेश निवासी डेढ़ साल के बालक की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि दिल्ली से लौटी बैराज कॉलोनी निवासी महिला व उनके पति की रिपोर्ट बीती 22 मई को कोविड पॉजिटिव आ चुकी है, जिन्हें एम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। जबकि उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। 23 मई को दंपति के डेढृ वर्षीय पुत्र का भी सैंपल लिया गया जो बुधवार 27 मई को पॉजिटिव आया है, इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑ​फिसर को सूचना भेज दी गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours