हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के संस्थापक सदस्य शेखर सतीजा के जन्मदिन पर टीम ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार द्वारा 2 रक्तदान शिविरों का आयोजन रक्तकोष हरमिलाप मिशन जिला अस्पताल हरिद्वार एवं मदर टेरेसा ब्लड बैंक भूमानंद अस्पताल में आयोजित किए गया, जिसमे टोटल 47 यूनिट्स रक्तदान हुआ। जिसमे क्रमशः जिला अस्पताल में 30 यूनिट रक्तदान एवं मदर टेरेसा ब्लड बैंक में 17 यूनिट्स रक्तदान किया गया। ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार के संस्थापक अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने बताया कि उनकी टीम का मिशन है कि पूरे भारत में कहीं भी रक्त की कमी से किसी की मौत न होने पाए, साथ ही इस समय कोरोना महामारी के चलते स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के स्थगित हो जाने के कारण गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगो को रक्त के लिए इधर से उधर भागना पड़ रहा है, जिसके चलते टीम ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार द्वारा रोजाना ब्लड बैंक हरिद्वार एवं मदर टेरेसा ब्लड बैंक हरिद्वार में रक्तदाताओं को फोन पर निवेदन कर रक्तदान के लिए बुला लिया जाता है, साथ ही हमारी टीम के सभी सदस्य अपने एवं बच्चो के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित कर अन्य लोगो को भी प्रेरित करते है ताकि अन्य लोग भी रक्तदान के लिए आगे और किसी भी मरीज की जान रक्त की कमी से ना जाने पाए। रक्तदान शिविर के संयोजक विशाल ननाकानी ने बताया उनकी टीम के द्वारा पिछले एक हफ्ते में विभिन्न रक्तदान शिविरों के माध्यम से 260 यूनिट्स रक्तदान किया जा चुका है। रक्तदान शिविर में ब्लड वॉलंटियर्स हरिद्वार से रक्तदान शिविर में विशाल अनेजा, मनीष लखानी, मधुर वासन, अशोक कालरा, लक्ष्य नारंग शामिल रहे। रक्तदान करने वालो में मुख्यत रजत,शशिकांत त्यागी, वैभव चौधरी, जॉनी भाई, रितेश, अवस्थी, भीयांत्र पूरी, अक्षय शर्मा, अंकित चौहान, सुरेंद्र जाट, जी करण शर्मा, हिमांशु अहलावत, धर्मेंद्र विश्नोई, शिवम कुमार, वरुण सुनेजा, आयुष भारद्वाज, दुष्यंत राणा, अनुज तोमर, गौरव बगन, भरत कुमार, विकास चमोली, संजू पुंडीर, अमित पंडित, हिमांशु राणा, मधुर वासन व अखिलेश जोशी आदि शामिल रहे। ब्लड बैंक हरिद्वार से महावीर चौहान, दिनेश लखेड़ा, रैना नैय्यर, राखी जितवान, रजनी चौधरी आदि का विशेष योगदान रहा।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours