हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। कश्यप दल फाउंडेशन की ओर से आज लगातार 31वे दिन भी भोजन वितरण कार्यक्रम जारी रहा आज आलू-पूरी और आलू चावल के भोजन के पैकेट बनाकर करीब 1500 लोगो भोजन तक भिजवाए गए, जानकारी देते हुए कश्यप फाउंडेशन के महासचिव अरुण कश्यप और संरक्षक नवीन अग्रवाल ने बताया कि हमने निर्धारित जगहों के साथ-साथ कुछ नई जगह पर भी आज भोजन वितरण कराया क्योंकि लॉक डाउन शायद अपने अंतिम चरण पर है लेकिन फिर भी जरूरतमंद लोगों की संख्या बरकरार हैं, जिसे देखते हुए अब हमे व्यवस्था भी ज्यादा करनी पड़ रही है।
इस अवसर पर कश्यप समाज आश्रम पहुंचे आश्रम के उपाध्यक्ष राजबीर कश्यप और बिसनपाल कश्यप ने कहा कि कश्यप दल फाउंडेशन द्वारा इतने लंबे समय तक भी यह अभियान जारी रखा उसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। संस्था के अध्यक्ष देवराज कश्यप ने कहा कि शुरुआत से अब तक हम करीब 38 हजार से ज्यादा भोजन के पैकेट जरूरतमंद लोगो तक बांट चुके हैं। जो अपने आप में काफी बड़ा कार्य है। इस कार्य को करके सच में एक बड़ी मानव सेवा का अनुभव हो रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी कश्यप दल फाउंडेशन इस तरह के अभियान जारी रखेगा। इस अवसर पर कश्यप समाज आश्रम के अध्यक्ष बुद्ध सिंह कश्यप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रभाकर कश्यप, दुष्यंत शर्मा, विकास शर्मा, डॉक्टर रामगोपाल, कैलाश वर्मा, बीना व ऋषिपाल कश्यप आदि ने सहयोग किया।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours