हरिद्वार की गूंज (24*7)
एस०एस कलेर
(रजत चौहान) हरिद्वार। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एस०एस कलेर ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लॉक डाउन पीरियड व कोरोना संकट काल के दौरान देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए उत्तराखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं व देवभूमि की समस्त जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेर ने कहा की अभी कल ही हुए राष्ट्रीय सर्वे के दौरान देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ते हुए 65% लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्य की प्रशंशा करते हुए देश में प्रथम स्थान दिया। प्रदेश संयोजक कलेर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली प्रदेश में कोरोना संक्रमण काल में सबसे बेहतर इलाज व मेडिकल सुविधाएं जनता को उपलब्ध कराई है। यह बात इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इस मुश्किल घडी में जब केंद्र सरकार ने देश के अन्य राज्यों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए सहायता राशि जारी की थी वहीं दिल्ली सरकार के साथ सौतेला व्यवहार करते हुए दिल्ली सरकार को एक भी रुपए की राशि भी जारी नहीं की। दिल्ली सरकार जिसकी आमदनी 3500 करोड़ रुपए से घटकर लॉकडाउन के दौरान 350 करोड़ रुपए रह गई उसने अपने इन सीमित संसाधनों से देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर एक मिसाल कायम करी है जो कि सभी दिल्लीवासियों व देशवासियों के लिए गर्व की बात है व देवभूमि उत्तराखंड के समस्त कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के संगर्ष एवं जनहित मे उनके कार्य को नमन करते हैं। कलेर ने प्रदेशवासियों से आवाहन किया कि वह अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए जा रहे कार्यों में विश्वास कर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार को तीसरे विकल्प के रूप में लाने का प्रयास करें।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours