हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। लॉक डाउन में महाराष्ट्र के औरंगाबाद ट्रेन हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जिसमें 16 मजदूरों की बहुत ही दर्दनाक मौत हो गई जो कि इस समय का सबसे बड़ा दर्दनाक हादसा है, यह सब मजदूर रेल पटरियों के सहारे मध्य प्रदेश जाना चाहते थे लेकिन इस हादसे की वजह से वह सभी घर परिवार बच्चों से हमेशा के लिए दूर हो गए, औरंगाबाद का ट्रेन हादसा हादसे के बाद का नजारा बहुत ही दर्दनाक, संवेदनशील, नाजुक निशब्द कर देने वाला है। परिवार को छोड़कर रोजी रोटी के जुगाड़ में अन्य जिलों राज्यों में जाना पड़ता है आज वही मजदूर घर वापसी करने पर विवश हो गए जिस प्रकार से ट्रैक पर रोटियां बिखरी पड़ी इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह मजदूर कितने परेशान रहे होंगे, लखनऊ से जय गुप्ता युवा नेता भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी हादसे में मरने वाले मजदूरों के परिवारों की हर संभव मदद करेगी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours