हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। वर्तमान में चल रहे लॉक डाउन के दौरान उच्चाधिकारी गणो द्वारा अवैध कार्य करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर आवश्यक वैधनिक कार्यवाही हेतु प्रतिदिन आवश्यक दिशा निदेश निर्गत किये जा रहे हैं, जिसके अनुपालन में पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ डालनवाला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में कांठ बंगला पुल के पास से जाते हुए मुखबिर की सूचना पर भरत साहनी पुत्र लक्ष्मण साहनी नि० कांठ बंगला, थाना राजपुर, देहरादून उम्र 47 वर्ष को 56 पव्वे देशी जाफरान शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा। पुलिस टीम में कानि० साहब सिंह, कानि० जगदीश मौजूद रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours