हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना महामारी एक ऐसी वैश्विक आपदा हैं जिससे पार पाना अभी सम्भव नही, हालांकि इसे नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन अपनी प्रतिभा, अनुभव और इंसानियत का बेस्ट दे रहा है। कोरोना महामारी के समय हरिद्वार पुलिस से हर की पौड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी और कांस्टेबल मुकेश डिमरी की पूरे शहर ने वाह वाह की। नेकी की चारपाई हो या एक गर्भवती महिला को उसके घर जाकर अपनी जेब से आर्थिक मदद करना, कोरोना महामारी के द्वारा आम जनमानस से लेकर आला अधिकारी तक सब इसके दंश से आहत हुए हैं। इसकी मार से पशु-पक्षी तक नही बच सके। ऐसी विपदा में हमारे उत्तराखंड की पुलिस मसीहा बनकर सामने आई है, हरिद्वार पुलिस के सम्मुख स्वयं को कोरोना से बचना और जनता को भी कोरोना से बचाना रहा है, हर की पौड़ी पुलिस चौकी में तैनात मुकेश डिमरी इसका एक जीता जागता उदाहरण हैं। हर की पौड़ी में चलाई जा रही नेकी की चारपाई में मुकेश डिमरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, एक तरफ मजबूर गरीब लोगों के लिए राशन की व्यवस्था कर रहे हैं वही दूसरी ओर मछलियो, पशु, पक्षियों और भूखे जानवरों के लिए भी खाने की व्यवस्था करते रहते है, आज वो एक सशक्त प्रहरी की तरह सबकी रक्षा कर रहे हैं, इसी के क्रम में उन्होंने आज रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सराहनीय कार्य किया। इस विषय मे मुकेश डिमरी और चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी का कहना है कि पुलिस की ड्यूटी में जाने अनजाने कई बार स्वभाविक गलतियां हो जाती है उसके दुष्प्रभाव से बचने हेतु हम प्रयास करते हैं कि जितना ज्यादा सम्भव हो मानवता, पशु, पक्षियों के लिये अच्छा करते रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours