हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहे एक युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश आया है। घायल युवक का इलाज हरिद्वार के एक अस्पताल में चल रहा है। जहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के पिता ने गांव के ही दो युवकों और पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। आपको बता दे कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर ऊद गांव निवासी सतपाल का गांव के ही चंद्रपाल नाम के युवक से रंजिश के चलते काफी समय से विवाद चला आ रहा है। 
              देखें वीडियो: लक्सर कोतवाल
आरोपितो की ओर से सोमपाल के बेटे के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था और वह जमानत पर बाहर आया था सोमपाल का कहना है कि चंद्रपाल की तरफ से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इसी बीच इतेश लक्सर शुगर मिल में गन्ना लेकर जा रहा था। तो चंद्रपाल और उसके दोनो बेटों ने रंजिश के चलते उनके बेटे इतेश को गोली मार दी। वही कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी बताया कि सूचना मिली थी कि दो पक्षों में झगड़ा हो रहा है और एक पक्ष को गोली लगी हैं। मेडिकल कराया गया तो युवक को मेडिकल रिपोर्ट में छर्रे लगे हैं। उन्होंने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जैसे कि इनमें पहले से विवाद चला आ रहा है। उसी को देखते हुए पहले गहनता से जांच की जाएगी और जो भी सत्यता सामने आएगी उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours