हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोविड-19 की महामारी से बचने हेतु सरकार और जिला प्रशासन हर सम्भव प्रयासो में जुटा हुवा है, 18 मई के बाद से लॉक डाउन का चौथा चरण प्रारम्भ कर दिया गया था। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा राज्यो को अधिकार दे दिए गए थे कि वो अपने जनपदों में कोरोना के हालातों को देखते हुए व्यापार, प्रतिष्ठानो को छूट दे सकते है, उसके पीछे लगभग 60 दिन से जनता के दुःप्रभावित हो रहे रोजगार का भी कारण रहा है। अब जैसा कि चित्र में देखा जा रहा है कि एक संदिग्ध नम्बर वाली बाइक पर 4-4 लड़के सड़क पर जा रहे हैं, ऐसे लड़को और गैर जिम्मेदार लोगों पर नियंत्रण हेतु शनिवार को ट्रैफिक सी०ओ विजेंद्र डोभाल ने दिशा निर्देश जारी किए थे, कि जो दुपहिया वाहन पर अनावश्यक रूप से डबल सवारी बैठे दिखाई देंगे उन पर चालान काटने की प्रक्रिया प्रभाब में लायी जाएगी। ये भी हो सकता है कि सड़कों पर चूंकि अभी ओटो, बस चलने शुरू नही हुए हो इसलिए हो सकता है कि ये चारों युवक काम करके शाम को घर लौट रहे हो। रविवार को इस विषय मे जब सी०ओ ट्रैफिक विजेन्द्र डोभाल से बात की तो उन्होंने बताया कि लम्बे समय से लॉक डाउन के चलते जनता भी तनाव में है, लोग भी विभिन्न कारणों से घर से बाहर आने को व्याकुल है, यदि कोई ठोस कारणों के बिना कोई 2 या 3 सवारी दो पहिये वाहन पर दिखाई देती है तो उनसे से 1 के अतिरिक्त अन्यो को चेतावनी देकर छोड़ रहे हैं। लेकिन जल्दी ही दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी को रोकने हेतु आगे चालान की प्रक्रिया ही अपनाई जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि जो लोग विभिन्न कारणों से रोजगार को लेकर या घर मे आवश्यक वस्तुओं की कमी  हेतु घर से बाहर आ रहे हैं वो सामाजिक दूरी का पालन करे, मुँह पर अच्छी गुणवत्ता का मास्क लगाए और घर मे प्रवेश से पहले अच्छी तरह से हाथ साबुन या सेनेटाइज्ड करे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours