हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अमित रतूडी) ऋषिकेश। मंगलवार को रायवाला की तरफ से आ रही एक कार अचानक से डिग्री कालेज के सामने आग से धधक गई, नजारा देख मौके पर अफरा तफरी मच गई, गनीमत यह रही कि घटना का अंदेशा होते ही कार चालक कार से कूद गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, धुआं उठते देख कार में बैठा ड्राइवर नीचे कूद गया। इससे पूर्व वह कुछ कर पाता कार में भीषण आग लग गई। नजारा देख सड़क पर दौड़ रहे वाहन एकाएक रूक गए जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। अग्निशमन अधिकरी हरीश मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। संभव है कि हीटर गरम होने से कार में शाॅर्ट सर्किट हो गया हो।

यह भी पढ़िए:
खाई मे कहा गिरी स्कूटी
ऋषिकेश देहरादून राजमार्ग पर सात मोड़ के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। स्कूटी सवार युवक को घायल अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। मंगलवार सुबह धनराज पुत्र मुकेश गली नंबर 2, 14 बीघा ऋषिकेश से रानीपोखरी की ओर स्कूटी पर जा रहा था। तभी अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें युवक की जान बाल बाल बची और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला। युवक को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours